भगवान कृष्ण आरती

भगवान कृष्ण · Krishna · आरती

भगवान कृष्ण आरती के बोल

॥ श्री व्रजनन्दन जी की आरती ॥

करत आरती नव-ब्रजनारी।
अगर कपूर सुगन्धित बूका,
बिबिध भाँति की साँझ सँवारी॥

घंटा झालर शंख नृसिंहा,
बिजै-घंट धुनि परम सुखारी।
बंसी बीन मृदंग तम्बूरा,
सहनाई बाजत है न्यारी॥

बरसत फूल गगन सों सुरगन,
देव-बधू नाचत दै तारी।
हरषत सखी करत न्योछावर,
"नारायण" होवैं बलिहारी॥