भगवान शिव आरती

भगवान शिव · Shiva · आरती

भगवान शिव आरती के बोल

॥ श्री पार्वती माता की आरती ॥

जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता॥
॥ जय पार्वती माता ॥

अरिकुल पद्म विनाशिनि, जय सेवक त्राता।
जग-जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता॥
॥ जय पार्वती माता ॥

सिंह को वाहन साजे, कुण्डल हैं साथा।
देव-वधू जस गावत, नृत्य करत ताथा॥
॥ जय पार्वती माता ॥

सतयुग रूप शील अति सुन्दर, नाम सती कहलाता।
हेमाचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥
॥ जय पार्वती माता ॥

शुम्भ-निशुम्भ विदारे, हेमाचल स्थाता।
सहस्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा॥
॥ जय पार्वती माता ॥

सृष्टि-रूप तुही है जननी, शिव संग रंगराता।
नन्दी भृंगी बीन लही, सारा जग मदमाता॥
॥ जय पार्वती माता ॥

देवन अरज करत हम, चरण ध्यान लाता।
तेरी कृपा रहे तो, मन नहीं भरमाता॥
॥ जय पार्वती माता ॥

मैया जी की आरती, भक्ति-भाव से जो नर गाता।
नित्य सुखी रह करके, सुख-सम्पत्ति पाता॥

जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता॥