शेंदुर लाल चढायो

श्री गणेश · Ganesha · आरती

शेंदुर लाल चढायो — श्री गणेश

शेंदुर लाल चढायो के बोल

शेंदुर लाल चढायो अच्छा गजमुखको।

दोंदिल लाल बिराजे सुत गौरीहरको॥

हाथ लिये गुडलड्डू साई सुरवरको।

महिमा कहे न जाय लागत हूँ पदको॥

जय जय श्री गणराज विद्या सुखदाता।

धन्य तुम्हारा दर्शन मेरा मन रमता॥

अष्टी सिद्धी दासी संकटको बैरी।

विघ्नविनाशन मंगलमूरत अधिकाई॥

कोटीसुरजप्रकाश ऐसी छबि तेरी।

गंडस्थलमदमस्तक झुले शशिबहारी॥

जय जय श्री गणराज विद्या सुखदाता।

धन्य तुम्हारा दर्शन मेरा मन रमता॥

भावभगतिसे कोई शारणागत आवे।

संतति संपति सबही भरपूर पावे।

ऐसे तुम महाराज मोको अति भवे

गोसावीनंदन निशिदिन गुण गावे॥

जय जय श्री गणराज विद्या सुखदाता।

धन्य तुम्हारा दर्शन मेरा मन रमता॥

— स्रोत: परम्परागत (Traditional)

शेंदुर लाल चढायो — कब पढ़ें

श्री गणेश की आराधना का दिन बुधवार है — अगला बुधवार, 14 अक्टूबर को।

जप की गिनती हेतु ऑनलाइन जप-माला का उपयोग करें — एक माला अर्थात 108 जप।

अगला संबंधित व्रत

श्री गणेश से जुड़ा अगला व्रत — विनायक चतुर्थी, बुधवार, 14 अक्टूबर (5 दिन बाद)।

अन्य: संकष्टी चतुर्थी — गुरुवार, 29 अक्टूबर।

श्री गणेश के अन्य पाठ