घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो

श्री गणेश · Ganesha · भजन

घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो — श्री गणेश

घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो के बोल

घर मे पधारौ गजानँद जी, मेरे घर मे पधारौ, रिध्धी सिध्धी लेके आओ गणराजा, मेरे घर मे पधारौ।।

राम जी आना लक्ष्मण जी आना, संग मे लाना सीता मैया, मेरे घर मे पधारौ।।

ब्रम्हा जी आना विष्णु जी आना, भोले शंकर को ले आना, मेरे घर मे पधारौ।।

लक्ष्मी जी आना गौरी जी आना, सरस्वती मैया को ले आना, मेरे घर मे पधारौ।।

विघ्न को हरना मंगल करना, कारज शुभ कर जाना, मेरे घर मे पधारौ।।

घर मे पधारौ गजानँद जी, मेरे घर मे पधारौ, रिध्धी सिध्धी लेके आओ गणराजा, मेरे घर मे पधारौ।।

— स्रोत: परम्परागत (Traditional)

घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो — कब पढ़ें

श्री गणेश की आराधना का दिन बुधवार है — अगला बुधवार, 19 अगस्त को।

जप की गिनती हेतु ऑनलाइन जप-माला का उपयोग करें — एक माला अर्थात 108 जप।

अगला संबंधित व्रत

श्री गणेश से जुड़ा अगला व्रत — संकष्टी चतुर्थी, सोमवार, 31 अगस्त (13 दिन बाद)।

अन्य: विनायक चतुर्थी — सोमवार, 14 सितंबर।

श्री गणेश के अन्य पाठ