ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण
भगवान कृष्ण · Krishna · आरती
ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण के बोल
ॐ जय श्री राधा, जय श्री कृष्ण,
चंद्रमुखी चंचल चितचोरी।
सुघर सावरा सूरत भोरी॥
श्यामा-श्याम एक-सी जोरी।
श्रीराधाकृष्णाय नमः॥
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
पचरंग चूनर केसर क्यारी।
पट पीतांबर कामर कारी॥
एकरूप अनुपम छबि प्यारी।
श्रीराधाकृष्णाय नमः॥
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्णा,
चंद्र-चंद्रिका चमचम चमके।
मोर मुकुट सिर दमदम दमकै॥
युगल-प्रेम रस झमझम झमकै।
श्रीराधाकृष्णाय नमः॥
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्णा,
कस्तूरी-कुंकुम जुत बिंदा।
चंदन चारु तिलक ब्रज चंदा॥
सुहृद-लाड़ली लाल सुनंदा।
श्रीराधाकृष्णाय नमः॥
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्णा,
घूँमघुमारो घाघर सोहै।
कटिकछनी कमलापति सोहै॥
कमलासन सुर-मुनि-मन मोहै।
श्रीराधाकृष्णाय नमः॥
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
रत्नजटित आभूषण सुंदर।
कौस्तुभमणि कमलांकित नटवर॥
रणत्कवणत् मुरली-ध्वनि मनहर।
श्रीराधाकृष्णाय नमः॥
अगला संबंधित व्रत
भगवान कृष्ण से जुड़ा अगला व्रत — शुक्ल पक्ष एकादशी, रविवार, 23 अगस्त (5 दिन बाद)।