अच्युतम् केशवम् (कौन कहता है भगवान आते नहीं)
भगवान कृष्ण · Krishna · भजन
अच्युतम् केशवम् (कौन कहता है भगवान आते नहीं) के बोल
अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्, राम नारायणं जानकी वल्लभम्।
कौन कहता है भगवान आते नहीं, तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं।
अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्...
कौन कहता है भगवान खाते नहीं, बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं।
अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्...
कौन कहता है भगवान सोते नहीं, माँ यशोदा के जैसे सुलाते नहीं।
अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्...
कौन कहता है भगवान नाचते नहीं, गोपियों की तरह तुम नचाते नहीं।
अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्...
नाम जपते चलो काम करते चलो, हर समय कृष्ण का ध्यान करते चलो।
अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्...
याद आएगी उनको कभी ना कभी, कृष्ण दर्शन तो देंगे कभी ना कभी।
अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम्, राम नारायणं जानकी वल्लभम्।
— स्रोत: परम्परागत — कृष्ण भजन (BhaktiBharat · BhajanDiary · ShradhaSuman · BhaktiLok से सत्यापित)
अगला संबंधित व्रत
भगवान कृष्ण से जुड़ा अगला व्रत — शुक्ल पक्ष एकादशी, रविवार, 23 अगस्त (5 दिन बाद)।