श्री सरस्वती माता की आरती (जय सरस्वती माता)

माँ सरस्वती · Saraswati · आरती

श्री सरस्वती माता की आरती (जय सरस्वती माता) — माँ सरस्वती

श्री सरस्वती माता की आरती (जय सरस्वती माता) के बोल

॥ श्री सरस्वती माता की आरती ॥

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
॥ जय जय सरस्वती माता ॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥
॥ जय जय सरस्वती माता ॥

बाएँ कर में वीणा, दाएँ कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥
॥ जय जय सरस्वती माता ॥

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी, रावण संहार किया॥
॥ जय जय सरस्वती माता ॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो॥
॥ जय जय सरस्वती माता ॥

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥
॥ जय जय सरस्वती माता ॥

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे॥

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥

माँ सरस्वती के अन्य पाठ