जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण

भगवान कृष्ण · Krishna · आरती

जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण — भगवान कृष्ण

जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण के बोल

जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
मंद हँसन मतवारे नैना।
मनमोहन मन हारे सैना॥
मृदु मुसुकावनि मीठे बैना।

जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधा भव-बाधा-हारी।
संकट-मोचन कृष्ण मुरारी॥
एक शक्ति, एकहि आधारी।

जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
जगज्ज्योति जगजननी माता।
जगजीवन, जग-पितु जग-दाता॥
जगदाधार, जगद्विख्याता।

जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
राधा राधा कृष्ण कन्हैया।
भव-भय सागर पार लगैया॥
मंगल-मूरति, मोक्ष-करैया।

जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
सर्वेश्वरी सर्व-दुख-दाहन।
त्रिभुवनपति, त्रयताप-नसावन॥
परम देवि, परमेश्वर पावन।

जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
त्रिसमय युगलचरण चित ध्यावै।
सो नर जगत परमपद पावै॥
राधाकृष्ण 'छैल' मन भावै।

जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,

अगला संबंधित व्रत

भगवान कृष्ण से जुड़ा अगला व्रत — शुक्ल पक्ष एकादशी, रविवार, 23 अगस्त (5 दिन बाद)।

भगवान कृष्ण के अन्य पाठ